लोहड़ी के त्योहार पर गुड़, मूंगफली, तिल और पॉपकॉर्न जैसे स्वादिष्ट पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं, जो न केवल स्वाद में अच्छे होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
बीमारियों से बचाव
चिक्की में तिल, गुड़ और मूंगफली के तत्व होते हैं, जो दिमागी विकास के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह अल्जाइमर जैसी बीमारियों से भी बचाव करते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर
तिल और तिल के लड्डू सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का काम करते हैं। इनमें कैल्शियम, मैंगनीज जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
दिल के लिए फायदेमंद
मूंगफली में आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दिल की बीमारियों को दूर रखने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
पाचन में सुधार
पॉपकॉर्न का सेवन शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है, जिससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
नर्वस सिस्टम होगा मजबूत
लोहड़ी पर खाने वाली चिक्की दिमाग के नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है। इससे शरीर को दिनभर भरपूर एनर्जी मिलती है।
सूजन से राहत
सर्दियों में तिल और तिल के लड्डू का सेवन शरीर को सूजन से राहत दिलाने में मदद करते है। इसका रोजाना सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
शरीर रहेगा गर्म
मूंगफली के सेवन से शरीर में गर्मी बनी रहती है, जो सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करती है। यह आंखों की रोशनी तेज करने के लिए भी फायदेमंद होती है।
पॉपकॉर्न
पॉपकॉर्न का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। यह डायजेशन को भी मजबूत करता है, जो लोहड़ी के दौरान हेल्दी स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है।
लोहड़ी के इन पारंपरिक व्यंजनों का सेवन न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com