गुणों से भरपूर अलसी के बीज भी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। जी हां, कुछ लोगों को अलसी के बीजों का सेवन करने से मना किया जाता है। आइए जानते हैं, किन स्थितियों में अलसी के बीज नहीं खाने चाहिए?
पोषक तत्वों से भरपूर
अलसी के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, कॉपर, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। यह स्किन और बालों की केयर के लिए बहुत अच्छे होते हैं। अलसी के बीजों का रोजाना सेवन करने से शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।
पाचन तंत्र कमजोर
जिन लोगों को पाचन तंत्र सही नहीं रहता है, उन्हें अलसी के बीज खाने से बचना चाहिए। दरअसल, अलसी के बीजों में ज्यादा मात्रा के अंदर फाइबर पाया जाता है। यह आंतों में सूजन को बढ़ा सकता है, जिससे आपको पेट दर्द, सूजन आदि कई समस्याएं हो सकती हैं।
पीरियड्स में बिल्डिंग
अगर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है, तो अलसी बिल्कुल ना खाएं। दरअसल, अलसी की तासीर गर्म होती है, जो ब्लीडिंग को और भी ज्यादा बढ़ा सकती है।
गर्भवती महिलाएं
बता दें कि गर्भवती और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को अलसी के बीज खाने से बचना चाहिए। अलसी के बीज में एस्ट्रोजन हार्मोन पाया जाता है, जो गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है।
एलर्जी
कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अलसी के बीजों से एलर्जी होती है। अगर इंसान को अलसी के बीज खाने के बाद सूजन, खुजली, जलन या रेडनेस की समस्या होने लगे, तो अलसी न खाएं और डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाएं।
कब्ज
अगर कोई व्यक्ति कब्ज की समस्या का सामना कर रहा है, तो उसे अलसी के बीज नहीं खाने चाहिए। अलसी के बीजों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।
ऊपर बताए लोगों को अलसी का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com