सर्दियों में लोगों को हेल्दी रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाने की सलाह दी जाती है। आइए एक्सपर्ट से जानें सर्दियों में क्या खाना चाहिए?
एक्सपर्ट की राय
न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के अनुसार, 'सर्दियों में शकरकंद एक सुपरफूड है। इसे खाना बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।'
शकरकंद में मौजूद गुण
शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, ए, पोटैशियम, प्रोटीन और फाइबर जैसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से सर्दी-खांसी से बचाव करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
शकरकंद गट हेल्थ के लिए सुपरफूड है। इसे खाने से गट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है, जिससे इम्यूनिटी भी बेहतर होती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
वजन कम करने में सहायक
शकरकंद में फाइबर जैसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, पाचन को दुरुस्त करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
शकरकंद में अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है।
सर्दियों में शकरकंद खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com