Menopause से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर, चबाएं ये खास पत्ता

By Himadri Singh Hada
20 Feb 2025, 20:15 IST

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे थकान, तनाव और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह बदलाव 4-5 साल तक चलते हैं।

मोरिंगा के फायदे

मोरिंगा यानी सहजन के पत्तों का पानी या जूस महिलाओं के शरीर में होने वाली समस्याओं को कम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि इन पत्तों के फायदें और इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?

मेनोपॉज में फायदेमंद

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे थकान, तनाव और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सहजन की पत्तियां इन समस्याओं को कम करने में मदद करती हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

सहजन के पत्तों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर से ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं, जिससे महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है।

हॉट फ्लैशेज

सहजन की पत्तियों का सेवन करने से हॉट फ्लैशेज की समस्या में भी राहत मिलती है। यह शरीर को ठंडक देता है और पसीने की समस्या को कम करता है, जो मेनोपॉज के दौरान आम होती है।

हड्डियां होंगी मजबूत

सहजन की पत्तियां हड्डियों को मजबूत बनाती हैं, क्योंकि इनमें कैल्शियम और पोटैशियम होता है, जो बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की हड्डियों को कमजोर होने से बचाता है और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से राहत देता है।

थकान होगी दूर

सहजन के पत्तों का सेवन करने से महिलाओं में थकान कम होती है। इसमें पाए जाने वाले अमीनो एसिड और ट्रिप्टोफैन शरीर को ऊर्जा देने और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

नींद में सुधार

अगर आपको नींद की समस्या हो तो सहजन की पत्तियां आपकी मदद कर सकती हैं। यह आपके शरीर को मेलाटोनिन और सेरोटोनिन का उत्पादन बढ़ाने में मदद करती हैं, जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।

सकारात्मक प्रभाव

सहजन के पत्तों का जूस पीने से मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव को संतुलित करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर के अंदरूनी सिस्टम पर सकारात्मक असर पड़ता है।

सहजन की पत्तियों के नियमित सेवन से मेनोपॉज के दौरान महिलाओं का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com