खीरे पर नमक डालना सही है या गलत? जानें हेल्थ एक्सपर्ट से

By Aditya Bharat
07 Jun 2025, 11:00 IST

गर्मियों में लोगों के खीरे खाना पसंद होता है। ज्यादातर लोग इसपर नमक लगाकर खाते हैं लेकिन क्या ऐसा करना ठीक है? आइए डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी से जानते हैं इसके बारे में।

पोषक तत्वों से भरपूर

खीरे में विटामिन C, K, पोटैशियम, मैंगनीज जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।

वजन घटाने में मददगार

कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर के कारण खीरा वजन घटाने में मदद करता है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मददगार होता है।

नमक के साथ स्वाद दोगुना

खीरे पर थोड़ा नमक छिड़कने से इसका स्वाद बेहतर होता है। लोग इसे सलाद में नमक के साथ खाना पसंद करते हैं।

ज्यादा नमक से खतरा

ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर और वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। WHO के अनुसार रोज 1 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए।

खीरे के साथ संतुलित नमक

खीरे के साथ नमक का सेवन करें, लेकिन मात्रा नियंत्रित रखें। स्वाद के लिए थोड़ा काफी है, ज्यादा मात्रा में नुकसान हो सकता है।

किन्हें सावधानी रखनी चाहिए

हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या हार्ट पेशेंट को खीरे के साथ नमक का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद करना चाहिए।

खीरे की भी सीमा हो

ज्यादा खीरा खाने से पेट फूलना, गैस और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। रोजाना सीमित मात्रा में ही खाएं।

खीरे का सेवन ताजे रूप में करें, नमक सीमित रखें और संतुलन बनाए रखें। तभी यह शरीर को असली फायदे देगा। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com