क्या सर्दियों में दही खाना चाहिए?

By Shilpy Arya
25 Nov 2024, 17:31 IST

दही खाना सेहत के लिए बहुत फादेमंद होता है। लेकिन, क्या आप दही का सेवन सर्दियों में भी कर सकते हैं? इस बारे में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानें विस्तार से-

क्या सर्दियों में दही खाना चाहिए?

जी हां, आप सर्दियों में दही का सेवन कर सकते हैं। दही खाने से आपको हेल्दी रहने में मदद मिलती है। लेख में जानें इसे खाने का समय।

सर्दियों में दही खाने का समय-

सर्दियों में दही का सेवन आपको दोपहर के समय करना चाहिए। इससे आपको कई लाभ मिलते हैं।

सर्दियों में दोपहर में क्यों खाएं दही?

ठंड के दिनों में दोपहर में दही खाना इसलिए लाभकारी होता है क्योंकि रात में दही का सेवन बलगम बनने का कारण हो सकता है। साथ ही, इससे पाचन भी बिगड़ता है।

इन लोगों को अधिक फायदा करता है दही-

एक्सपर्ट के अनुसार जिन लोगों का पित्त बढ़ा होता है, उन लोगों के लिए दही खाना बहुत लाभकारी होता है। ऐसे लोगों की शरीर की तासीर गर्म होती है।

पेट के लिए

सर्दियों में दही खाना पेट के लिए लाभकारी होता है। इस समय लोग ऑयली फूड अधिक खाते हैं, जो पचने में दिक्कत करते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन बेहतर करते हैं।

हड्डियां मजबूत बनाए

हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए आपको दही खाना चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम के गुण बोन हेल्थ को बेहतर करने के साथ ही दांतों को भी मजबूत बनाते हैं।

सर्दियों में दही खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com