मशरूम खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। कई लोगों को मशरूम खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या हम रोजाना मशरूम खा सकते हैं?
पोषक तत्वों से भरपूर
मशरूम में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन-सी, विटामिन-बी, विटामिन-डी, कॉपर, पोटैशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, फाइटोकेमिकल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। आइए इससे होने वाले फायदे जानते हैं-
इम्यूनिटी होगी बूस्ट
मशरूम में विटामिन-सी पाया जाता है। इसमें विटामिन-डी और विटामिन-बी12 की अच्छी मात्रा होती है। इससे इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है। इसके सेवन से आप खुद को कई संक्रमणों और मौसमी बीमारियों से बचा सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल
बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए मशरूम का सेवन कर सकते हैं। मशरूम में ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर से बचाव
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए मशरूम का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें सोडियम कम और पोटैशियम ज्यादा होता है। इससे आप हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।
मोटापा होगा कम
मशरूम में घुलनशील फाइबर होता है, जिसे खाने से वजन घट सकता है। मशरूम खाकर आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं। इससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
मशरूम के सेवन का सही तरीका?
मशरूम खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन इसका ज्यादा या रोजाना सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप सीमित मात्रा में ही मशरूम खा सकते हैं।
मशरूम ज्यादा नहीं खाना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com