Dinner शाम 6 बजे से पहले करने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
04 Feb 2025, 20:30 IST

रात का खाना जल्दी खाने से शरीर को आराम मिलता है, जिससे आपको अच्छी और गहरी नींद आती है। देर रात खाने से नींद में खलल और बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

एक्सपर्ट की राय

रजिस्टर्ड डायटीशियन भाव्या भीर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में जल्दी डिनर करने के फायदे बताए हैं।

जल्दी डिनर के फायदे

जल्दी डिनर करने से पेट में एसिडिटी और हार्टबर्न जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह आंतों की सूजन कम करने और पेट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

वजन रहेगा कंट्रोल

वजन कंट्रोल रखने के लिए जल्दी डिनर करना फायदेमंद है। जल्दी खाया गया खाना पच जाता है, जिससे शरीर में चर्बी जमा नहीं होती और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

दिल की बीमारियों से बचाव

जल्दी डिनर करना हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

आयुर्वेद के अनुसार

जल्दी डिनर करने से पाचन अग्नि बेहतर तरीके से काम करती है। यह सूर्य की एनर्जी के साथ काम करती है। इससे शरीर को खाना पचाने में मदद मिलती है।

गंभीर बीमारियों से बचाव

रात का खाना जल्दी खाने से स्ट्रोक, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। यह शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में मदद करता है।

शरीर से टॉक्सिन्स निकलना

जल्दी डिनर करने से शरीर से टॉक्सिन्स नहीं बढ़ते, जिससे त्वचा भी साफ और चमकदार रहती है। यह स्वस्थ शरीर के साथ सुंदर त्वचा पाने का आसान तरीका है।

पेट रहेगा साफ

डिनर जल्दी करने से आपको सुबह हल्का और फ्रेश महसूस होता है। यह सुबह के समय पेट साफ रखने और पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करने में मदद करता है।

अगर आप शाम 6:00 बजे तक डिनर कर लेते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com