क्या सर्दी-जुकाम में गर्म पानी पीना सही है?

By Aditya Bharat
05 Apr 2025, 17:30 IST

ठंड बढ़ने के साथ, बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासकर जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें सर्दी-जुकाम की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में लोग गर्म पानी का सेवन करने लगते हैं। आइए डॉ. भूमेश त्यागी से जानते हैं क्या ऐसा करना सही है?

गर्म पानी से राहत

गर्म पानी पीने से सर्दी-जुकाम का खतरा कम होता है। यह न केवल इन्फेक्शन से बचाता है, बल्कि रिकवरी भी तेज करता है।

साइनस में मददगार

साइनस की समस्या में गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है। यह नाक को खोलता है और सर्दी के असर को कम करता है।

खांसी और बलगम में आराम

गर्म पानी पीने से खांसी में राहत मिलती है। यह बलगम को हल्का करता है और शरीर को आराम देता है।

शरीर को डिटॉक्स करें

गर्म पानी पीने से शरीर प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स होता है, जिससे बीमारी कम होती है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

दांतों की सेंसिटिविटी में कमी

गर्म पानी दांतों की सेंसिटिविटी को कम करता है। इससे बर्फ या आइस्क्रीम खाने से होने वाली झनझनाहट में भी आराम मिलता है।

पाचन क्रिया में सुधार

गर्म पानी पेट के पाचन को सही करता है। यह भोजन को अच्छे से पचाने में मदद करता है और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा

गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह मांसपेशियों को आराम देता है और शरीर के दर्द को कम करता है।

गर्म पानी पीने से शरीर को आराम मिलता है, जिससे मानसिक तनाव भी कम होता है। यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।