आलू का पराठा भारतीय नाश्ते में खास जगह रखता है। बहुत से लोग इसे सुबह के समय दही और अचार के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या यह सेहत के लिए फायदेमंद है? आइए डाइटिशियन स्नेहल अळसुले से जानते हैं इसका जवाब।
आलू के फायदे
आलू में स्टार्च, पोटैशियम, विटामिन-A और सC जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर को जल्दी एनर्जी देने में मदद करता है।
वजन पर असर
कई लोग सोचते हैं कि आलू पराठा खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन अगर आप इसे सही मात्रा में खाते हैं तो शरीर का वजन नहीं बढ़ता है।
पाचन तंत्र को बेहतर बनाए
गेंहू के आटे में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और अपच की समस्या को दूर करता है।
दही का इस्तेमाल
आलू के पराठे के साथ दही खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दही में प्रीबायोटिक्स होते हैं जो आंत के गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।
पेट को लंबे समय तक भरा रखता है
आलू का पराठा खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ज्यादा खाना नहीं खाते।
स्किन के लिए फायदेमंद
आलू में विटामिन C और B-कॉम्पलेक्स होते हैं, जो त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। दही में मौजूद प्रोटीन स्किन को निखारता है।
ध्यान रखें
आलू के पराठे का ज्यादा मात्रा में सेवन न करें। अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह अपच, एसिडिटी की समस्या को पैदा कर सकता है।
आलू के पराठे को आप नाश्ते, लंच या डिनर में खा सकते हैं। सीमित मात्रा में सेवन करने से आलू के पराठे से शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com