रोजाना चिकन खाना कितना सही है? एक्सपर्ट से जानें सच

By Aditya Bharat
29 Jan 2025, 07:00 IST

बहुत से लोग रोजाना चिकन खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या यह हमारी सेहत के लिए अच्छा है? आइए डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

चिकन के पोषक तत्व

चिकन में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। लेकिन क्या रोज इसका सेवन करना फायदेमंद है?

मोटापे का खतरा

अगर आप हर दिन चिकन खाते हैं, तो ज्यादा प्रोटीन के कारण शरीर इसे फैट के रूप में स्टोर कर सकता है। इससे वजन बढ़ सकता है।

बैक्टीरिया का खतरा

अगर चिकन की क्वालिटी ठीक नहीं है, तो इसमें बैक्टीरिया हो सकते हैं, जैसे कि ई.कोली। इससे इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या

रोजाना चिकन खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है, खासकर बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL)। इससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

हेल्थ पर असर

LDL कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से, यह ब्लड वेसेल्स में जमने लगता है, जो ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है। इससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

हेल्दी डाइट अपनाएं

चिकन को अपनी डाइट का एक हिस्सा बनाना ठीक है, लेकिन रोज नहीं। बैलेंस्ड डाइट के हिस्से के रूप में इसे कभी-कभी खाना सही रहेगा।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको चिकन खाने के बाद कोई परेशानी हो, तो डाइटिशियन से संपर्क करें। वह आपकी सेहत को ध्यान में रखते हुए सही मार्गदर्शन देंगे।

याद रखें, किसी भी चीज का ज्यादा सेवन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए, चिकन को सही मात्रा में ही खाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com