क्या डिनर के बाद दूध पीना सही है? एक्सपर्ट से जानें

By Aditya Bharat
05 Feb 2025, 06:00 IST

दूध को हमेशा एक संपूर्ण आहार माना गया है, क्योंकि यह शरीर के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। लेकिन क्या इसे खाना खाने के बाद पीना सुरक्षित है? आइए डॉ एक्ता सिंघवाल से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

रात में दूध पीने से क्या होता है?

कई लोग रात में सोने से पहले दूध पीने की आदत डालते हैं, क्योंकि यह नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। लेकिन क्या यह आदत सभी के लिए सही है?

पाचन समस्याएं हो सकती हैं

अगर आपको पाचन से संबंधित समस्याएं हैं, तो रात के खाने के बाद दूध पीने से पेट में गैस या भारीपन हो सकता है। उम्र बढ़ने के साथ पाचन क्षमता कम हो सकती है, जिससे दूध पचाने में समस्या हो सकती है।

लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोग क्या करें?

अगर आपको लैक्टोज या डेयरी प्रोडक्ट्स से परेशानी होती है, तो दूध से दिक्कत हो सकती है। ऐसे में लैक्टोज फ्री दूध एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

दूध और वजन बढ़ने का रिश्ता

डिनर के बाद दूध पीने से आपके शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी जमा हो सकती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा होता है। अगर आप वेट लॉस पर हैं, तो रात के खाने के बाद दूध पीने से बचें।

दूध से नींद में सुधार

दूध में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व होता है, जो मेलाटोनिन नामक स्लीप हार्मोन को बढ़ाता है। इससे कुछ लोगों को नींद आने में मदद मिलती है, लेकिन यह हर किसी पर लागू नहीं होता।

दूध से हाइड्रेशन बढ़ता है

दूध में पानी और मिनरल्स की अच्छी खासी मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। अगर आप रोज दूध पीते हैं, तो यह आपकी हाइड्रेशन की जरूरत पूरी कर सकता है।

खाने के बाद कब पीएं दूध?

अगर आपको खाना खाने के बाद दूध पीना ही है, तो कम से कम एक से दो घंटे का अंतर रखें। इससे खाना अच्छी तरह पच जाता है और पेट को दूध पचाने का समय मिल जाता है।

अगर आपको कोई विशेष स्वास्थ्य समस्या है या आप दवाइयां ले रहे हैं, तो दूध की आदत बनाने से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com