पुरुषों को धनिया क्यों नहीं खाना चाहिए?

By Harsha Singh
21 Feb 2024, 15:32 IST

खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए लोग धनिये का इस्तेमाल करते हैं। इससे शरीर को कई फायदे हो सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुषों के लिए धनिये का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

धनिये में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अंदर डाइट्री फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही, मैंगनीज, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन- सी, के और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके बावजूद धनिया खाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

स्पर्म डेंसिटी

धनिये के अंदर ज्यादा मात्रा में जलीय (एक्वस) और एथेनॉलिक प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इससे स्पर्म की डेंसिटी को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में पुरुषों को धनिये का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।  

डायबिटीज के रोगी

डायबिटीज के रोगियों को धनिये की पत्तियों का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। हालांकि, धनिया ज्यादा खाने से ब्लड शुगर अधिक मात्रा में घट सकता है।  

मौसमी समस्याएं

धनिये की तासीर ठंडी होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करते हैं, तो शरीर में मौसमी समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है।  

ब्लड प्रेशर कम

धनिये की पत्तियों का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से हाइपोग्लाइसीमिया नाम की बीमारी हो सकती है। इस स्थिति में ब्लड प्रेशर का स्तर कम हो जाता है। अगर आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको धनिये का सेवन कम करना चाहिए।

स्किन संबंधी समस्याएं

अगर आप जरूरत से ज्यादा धनिये की पत्तियां खाते हैं, तो आपको स्किन में सूजन या खुजली जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको धनिये का ज्यादा सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

धनिये खाने से कई समस्याएं भी हो सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com