रोज रात को ब्रेड और अंडा खाने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?

By Aditya Bharat
03 Feb 2025, 13:30 IST

ब्रेड एंड का सेवन लोग नाश्ते के लिए करते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे रात में डिनर के रूप में भी खाना पसंद करते हैं। ब्रेड एंड का कॉन्बिनेशन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन क्या रात में भी इसे खाना उतना ही फायदेमंद है? आइए न्‍यूट्रि‍शन‍िस्‍ट नेहा सिन्‍हा से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

सेहत के लिए ब्रेड-अंडा

रात में ब्रेड और अंडा साथ में खाने से पेट जल्दी भर जाता है और इसी के साथ यह शरीर को गम भी रखता है खासकर सर्दियों में।

क्या यह रात में खाना सेहतमंद है?

क्या रात को ब्रेड-अंडे का सेवन सेहतमंद है? न्‍यूट्रि‍शन‍िस्‍ट नेहा सिन्हा के अनुसार, अगर सही तरीके से खाया जाए तो ये फायदेमंद हो सकता है।

ध्यान में रखने वाली बातें

अगर आप रात में ब्रेड और अंडा खाते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सफेद ब्रेड की जगह ब्राउन या होल ग्रैंड ब्रेड का चयन करें।

अंडा क्यों है फायदेमंद?

अंडे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं, जो मसल्स के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें आयरन, विटामिन बी12 और डी भी पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत को सुधारते हैं।

सही मात्रा का सेवन करें

अगर आप रात में ब्रेड और अंडे का सेवन करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें की सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। एक हफ्ते में 6 से 7 एंड ठीक रहते हैं।

सही तरीके से पकाएं

अंडे को फ्राई करने की बजाय उबालकर खाएं। ज्यादा तेल, मसाले और सॉस का इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

कुछ चीजों से बचें

ब्रेड पर मक्खन लगाने से बचें। इसके बजाय, एवोकाडो या पीनट बटर का इस्तेमाल करें, जो ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

रात का खाना सोने से 4-5 घंटे पहले खाएं। इससे आपका पाचन बेहतर रहेगा और गैस जैसी समस्याएं कम होंगी। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com