अक्सर लोग तली हुई मूंगफली खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उबली हुई मूंगफली सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। आइए इससे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-
पोषक तत्वों से भरपूर
उबली हुई मूंगफली में प्रोटीन, नेचुरल शुगर, आयरन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। आइए इससे शरीर को होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।
वेट लॉस में मददगार
मूंगफली को उबालकर खाने से वजन कम किया जा सकता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो उबली हुई मूंगफली खा सकते हैं। दरअसल, उबली हुई मूंगफली में फाइबर ज्यादा होता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। ऐसे में वजन घटाया जा सकता है।
जॉइंट्स में होता है दर्द
उबली हुई मूंगफली को गुड़ के साथ खा सकते हैं। इससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। मूंगफली और गुड़ में कैल्शियम होता है, जिससे जॉइंट्स मजबूत होते हैं।
आंखों की रोशनी में होगा सुधार
उबली हुई मूंगफली का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। मूंगफली में विटामिन-ए और विटामिन-बी6 होते हैं, जो आंखों के लिए जरूरी हैं।
हार्ट हेल्थ को होगा फायदा
उबली मूंगफली खाने से दिल की सेहत को फायदा होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। उबली मूंगफली में पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट और रेस्वेराट्रोल होता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है।
हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है
उबली हुई मूंगफली खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है। इसे उबालकर खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। साथ ही, मूंगफली में मौजूद पोषक तत्वों से शरीर को एनर्जी मिलती है।
उबली मूंगफली खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com