आंवला एक औषधीय फल होता है, इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके जूस से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आंवला जूस एसिडिटी के लिए फायदेमंद है। आइए डॉ. अनंत त्रिपाठी जी से जानें आंवला का जूस एसिडिटी में सही है या नहीं।
आंवला का एसिडिक नेचर
डॉ. के अनुसार आंवला का नेचर एसिडिक होता है, ऐसे में इससे पेट में एसिड और बढ़ सकता है। इससे सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत हो सकती है।
एसिड रिफ्लक्स बढ़ सकता है
आंवला का ज्यादा सेवन करने से गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। जो लोग पहले से एसिडिटी से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है।
दवाओं के असर में दिक्कत
अगर आपकी एसिडिटी की दवा चल रही हैं, तो आंवला का जूस उन दवाओं के असर को कम कर सकता है। इससे दिक्कत और बिगड़ सकती है।
एसिडिटी में क्या न करें?
एसिडिटी से परेशान लोगों को खट्टे फलों, मसालेदार खाना और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से दूरी बनाए रखें। इसमें आंवला भी शामिल है, इसलिए इससे परहेज करें।
पेट पर असर
ज्यादा एसिडिटी से आंतों की लेयर कमजोर हो सकती हैं और डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर पड़ता है। आंवला इसे और दिक्कत पहुंचा सकता है।
एसिडिटी से राहत के उपाय
एसिडिटी की दिक्कत होने पर ठंडा दूध, नारियल पानी, जीरा पानी ,सौंफ की चाय और एलोवेरा जूस जैसी चीजों से एसिडिटी से आराम मिल सकता है।
आंवला का कितना जूस पिएं?
अगर आप पूरी तरह हेल्दी हैं, तो 30 ml आंवला का जूस रोजाना ले सकते हैं। लेकिन एसिडिटी में यह आपके लिए सही नहीं है।
हर शरीर अलग होता है, ऐसे में अपने शरीर और डॉक्टर की सलाह से ही आंवला का जूस पिएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com