तरबूज गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, कुछ बीमारियों में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
सर्दी-खांसी या गले में खराश
तरबूज खाने से शरीर को ठंडक मिलती है लेकिन जिन लोगों को सर्दी-खांसी या गले में खराश की शिकायत रहती है, उन्हें इसे खाने से परहेज करना चाहिए।
छींकें या साइनस की समस्या
अगर आपको बार-बार छींकें आती हैं या साइनस की परेशानी है तो तरबूज जैसी ठंडी चीजें खाने से बचें। इससे कफ बढ़ सकता है और बंद नाक या सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है।
बुखार
जिन लोगों को बुखार रहता है, उन्हें भी तरबूज नहीं खाना चाहिए। यह शरीर को और ठंडा करता है, जिससे बुखार और कमजोरी दोनों में बढ़ोतरी हो सकती है।
स्किन एलर्जी
जिन लोगों को स्किन एलर्जी या त्वचा पर बार-बार रैशेज की शिकायत होती है, उनके लिए तरबूज नुकसानदायक हो सकता है। यह शरीर में ठंडक पैदा करके एलर्जी को बढ़ा सकता है।
चेस्ट कंजेशन
अगर किसी को अस्थमा है तो उसे ठंडी प्रकृति वाले फलों से बचना चाहिए। खासकर, तरबूज से यह सांस लेने में दिक्कत, खांसी और चेस्ट कंजेशन को बढ़ा सकता है।
गठिया या जोड़ों का दर्द
गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को भी तरबूज से दूरी बनानी चाहिए। इससे सूजन और दर्द बढ़ सकता है, खासकर अगर इसे लगातार खाया जाए।
पेट में भारीपन या गैस की समस्या
कुछ लोग तरबूज खाने के बाद पेट में भारीपन या गैस की समस्या महसूस करते हैं। इसका कारण यह है कि ठंडी चीजें पाचन शक्ति को कम कर सकती हैं और अपच पैदा कर सकती हैं।
यूरिन इन्फेक्शन
अगर आपको बार-बार यूरिन इन्फेक्शन होता है तो भी तरबूज का ज़्यादा सेवन न करें, क्योंकि ठंडी चीजें यूरिन पास करते समय जलन या परेशानी को बढ़ा सकती हैं।
किसी भी बीमारी में तरबूज डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसे खाएं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com