केला किन तरीकों से नहीं खाना चाहिए?

By Himadri Singh Hada
11 Jun 2025, 15:00 IST

खाली पेट सुबह-सुबह केला खाना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पेट में एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर, अगर आपको गैस या एसिड रिफ्लक्स की समस्या रहती हो।

केला खाने के बाद पानी पीना

केला खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन धीमा हो सकता है और ठंडक के कारण गले में खराश या सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

दूध के साथ केला खाना

दूध के साथ केला खाना बहुत आम है, लेकिन बार-बार ऐसा करने से शरीर में म्यूकस बनता है और पाचन प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है, खासकर बच्चों और अस्थमा के मरीजों को इससे बचना चाहिए।

सोने से पहले केला खाना

केला कभी भी रात को सोने से ठीक पहले नहीं खाना चाहिए। यह भारी फल है और रात को पचने में समय लेता है, जिससे नींद में खलल और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अधपका या कच्चा केला खाना

अधपके या कच्चे केले को नहीं खाना चाहिए। इसमें लेक्टिन और स्टार्च ज्यादा होता है, जो गैस और कब्ज जैसी परेशानियों को बढ़ा सकता है, खासकर जिनका पाचन कमजोर है।

केला जंक फूड या मीठी चीजों के साथ खाना

केले को जंक फूड या बहुत मीठी चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है और मोटापे का खतरा भी बढ़ जाता है, खासकर डायबिटीज़ के मरीजों के लिए।

केला खाने के बाद भारी एक्सरसाइज करना

केला खाते ही तुरंत भारी एक्सरसाइज करना या दौड़ लगाना नहीं चाहिए। यह भारी फल है और तुरंत एक्सरसाइज से पेट में भारीपन और उल्टी जैसा अहसास हो सकता है।

केला खाने के बाद चाय या कॉफी का सेवन

केला खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए। इससे आयरन और दूसरे पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो सकता है और इसका असर शरीर की एनर्जी पर पड़ सकता है।

केले को लंबे समय तक फ्रिज में रखने से उसका स्वाद और पौष्टिकता दोनों कम हो जाते हैं। केले को सीमित मात्रा में खाना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com