पेट से जुड़ी परेशानी में इन 4 तरीकों से खाएं अजवाइन

By Himadri Singh Hada
08 Jan 2025, 20:00 IST

अजवाइन भारतीय घरों में पराठे, चावल और सूप में इस्तेमाल की जाती है। इसका उपयोग आयुर्वेद में प्राचीनकाल से पाचन सुधारने और पेट की समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है।

पेट के लिए फायदेमंद

अजवाइन में मौजूद एक्टिव एंजाइम पेट के एसिड के प्रवाह को सुधारते हैं, जिससे अपच, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह पेप्टिक अल्सर और आंतों के घावों को ठीक करने में भी मदद करता है।

अजवाइन चबाना

पेट की समस्याओं के लिए सुबह अजवाइन के बीज चबाना लाभकारी होता है। इसे खाने के बाद भी चबाया जा सकता है, जिससे पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और पेट की समस्याएं कम होती हैं।

अजवाइन का पानी

अजवाइन का पानी पीने से गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके लिए अजवाइन को पानी में उबालकर रोज सुबह खाली पेट पीने की सलाह दी जाती है, जिससे पाचन सुधरता है।

अजवाइन और शहद

अजवाइन और शहद का मिश्रण पेट की समस्याओं में बहुत फायदेमंद है। रातभर भिगोए हुए अजवाइन के पानी में शहद मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और पेट की दिक्कतें दूर होती हैं।

अजवाइन और सौंफ

अजवाइन और सौंफ पाउडर का सेवन पाचन सुधारने के लिए एक असरदार उपाय है। इसे सुबह-शाम गुनगुने पानी के साथ लेने से गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

खराब खानपान

खराब खानपान की वजह से आजकल गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में, अजवाइन का नियमित सेवन न केवल इन समस्याओं से राहत दिलाता है, बल्कि पेट के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

सूजन से राहत

अजवाइन के बीज पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और पेट की सूजन को कम करते हैं। इसे नियमित रूप से चबाने या पानी में उबालकर पीने से आंतों की समस्याएं और पाचन विकार दूर होते हैं।

मेटाबॉलिज्म में सुधार

अजवाइन में मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म सुधारते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। इसे सौंफ और कलौंजी के साथ मिलाकर सेवन करने से गैस और कब्ज जैसी परेशानियां कम होती हैं।

पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए अजवाइन का सेवन बेहद कारगर है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com