गर्मियों में पेट को ठंडा रखने वाली 5 चीजें

By Himadri Singh Hada
01 Apr 2025, 12:30 IST

पेट में गर्मी की समस्या होने पर पेट दर्द, मरोड़ और लूज मोशन हो सकता है। ऐसे में, पेट को ठंडा रखना बेहद जरूरी है।

हेल्दी चीजों का सेवन

गर्मियों में शरीर को हाईड्रेटेड रखने और पेट की गर्मी दूर करने के लिए कुछ चीजों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

खीरा

गर्मियों में पेट की गर्मी से राहत पाने के लिए खीरा एक बेहतरीन विकल्प है। यह शरीर को ठंडा रखता है और पानी की कमी को भी पूरा करता है।

पेट की गर्मी होगी शांत

खीरे में मौजूद आयरन और विटामिन-सी पेट की गर्मी को शांत करने में मदद करते हैं। गर्मियों में खीरा खाने से न सिर्फ पेट ठंडा रहता है, बल्कि शरीर भी ताजगी महसूस करता है।

दही

दही पेट की गर्मी को शांत करने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं।

पाचन में सुधार

गर्मी के मौसम में पेट की गर्मी से बचने के लिए दही का सेवन करें। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है। दही हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है।

पुदीना

पुदीना गर्मी में राहत देने वाला एक अच्छा उपाय है। इसका सेवन पेट की गर्मी को कम करता है और पाचन तंत्र को ठीक रखता है।

पेट फूलने की समस्या से राहत

पुदीना का सेवन न सिर्फ पेट की गर्मी को शांत करता है, बल्कि यह गैस, बदहजमी और पेट फूलने जैसी समस्याओं को भी कम करता है।

सौंफ

सौंफ पेट को ठंडा रखने में सहायक है। यह पेट की गर्मी को दूर करता है और गैस, बदहजमी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

लू लगने की समस्या से बचना

गर्मियों में खासकर 10 बजे से 4 बजे तक सूरज की तेज किरणों से बचना चाहिए। यह शरीर में लू लगने की समस्या पैदा कर सकती है। ऐसे में ठंडे फूड्स का सेवन जरूरी है।

गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए इन चीजों का सेवन फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com