दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ चीजों के साथ इसका सेवन करना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए आयुर्वेदा और योग एक्सपर्ट शिल्पा अग्रवाल से जानते हैं इस बारे में।
दूध और नमक
दूध के साथ नमकीन चीजें जैसे पोहा, नमकीन, चिप्स या पराठा खाना पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो सकती है।
दूध और प्याज-लहसुन
लहसुन और प्याज के साथ दूध पीने से पेट में अम्लता बढ़ सकती है। इससे धीरे-धीरे स्किन इंफेक्शन और पाचन से जुड़ी दिक्कतें सामने आने लगती हैं।
दूध और खट्टे फल
नींबू, संतरा, स्ट्रॉबेरी जैसे खट्टे फलों के साथ दूध पीने से पेट में गैस और अपच हो सकती है। ये कॉम्बिनेशन शरीर के वात-पित्त को असंतुलित करता है।
दूध और दही
दूध और दही दोनों की तासीर अलग होती है। इन्हें एक साथ लेने से पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है। इससे दस्त, एसिडिटी और बदहजमी की समस्या हो सकती है।
दूध और मछली
दूध और मछली एक साथ खाना आयुर्वेद में निषेध माना गया है। इससे त्वचा रोग जैसे सफेद दाग और एलर्जी की संभावना बढ़ जाती है। यह वात और पित्त को बिगाड़ता है।
कभी-कभार नुकसान नहीं
यदि आप कभी-कभी ये चीजें दूध के साथ लेते हैं, तो वह हानिकारक नहीं है। लेकिन इनका नियमित सेवन आपकी सेहत पर धीरे-धीरे नकारात्मक असर डाल सकता है।
शरीर का संतुलन रखें
विरुद्ध आहार से शरीर का वात, पित्त और कफ बिगड़ सकते हैं। इसलिए खानपान में संतुलन और समझ जरूरी है। खासकर दूध के साथ संयमित आहार चुनें।
आयुर्वेद के अनुसार, ऊपर बताए गए खाद्य पदार्थों के साथ दूध लेना पाचन और त्वचा संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए इनका संयमित और सही तरीके से सेवन करना जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com