माउंटेन क्लाइम्बर एक कार्डियो और फुल बॉडी वर्कआउट है। सही पोजीशन और गति से इसे रोजाना करें तो शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह व्यायाम घर पर भी किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज करने का सही तरीका और इसके फायदे।
कैसे करें माउंटेन क्लाइम्बर?
इस एक्सरसाइज के लिए प्लैंक पोजीशन में आएं, एक पैर को मोड़कर आगे लाएं, फिर वापस पीछे ले जाएं। यही प्रक्रिया दूसरे पैर से दोहराएं। 10-10 बार की 2-3 राउंड करें।
वजन घटाने में सहायक
यह एक्सरसाइज कैलोरी बर्न करती है और शरीर से फैट को कम करती है। पेट, जांघ और कूल्हों की चर्बी हटाने में खासतौर पर मदद करती है।
कोर मसल्स होंगे मजबूत
माउंटेन क्लाइम्बर करने से आपके कोर यानी पेट और कमर के आसपास की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, जिससे बैलेंस और स्टेबिलिटी बढ़ती है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
यह एक हाई इंटेंसिटी कार्डियो वर्कआउट है, जो हृदय गति बढ़ाता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
सहनशक्ति में सुधार
नियमित अभ्यास से आपकी फिजिकल स्टैमिना बढ़ती है। यह शरीर की थकान सहने की क्षमता को बेहतर करता है और आपको एक्टिव बनाए रखता है।
शरीर को बनाए लचीला
यह व्यायाम कंधे, हाथ, पैर और छाती की मांसपेशियों को मजबूत करता है। इससे शरीर लचीला बनता है और फिटनेस में सुधार होता है।
ये गलतियां न करें
तेजी में गलत पोजीशन या जमीन पर उंगलियां टकराने से चोट लग सकती है। हमेशा धीरे-धीरे गति बढ़ाएं और शुरू में किसी फिटनेस एक्सपर्ट से सीखें।
माउंटेन क्लाइम्बर सुबह या शाम किसी भी समय किया जा सकता है। शुरुआत में 5 मिनट से शुरू करें। अगर कोई हेल्थ कंडीशन है, तो डॉक्टर या ट्रेनर की सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com