कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर भिंडी एक बेहद फायदेमंद हरी सब्जी है। इसे खाना शरीर को काफी लाभ देता है। वहीं, लोग इसका पानी भी पीते हैं। लेख में जानें खाली पेट भिंडी का पानी पीने के फायदे-
एनीमिया में
एनीमिया में भिंडी का पानी पीना फायदेमंद होता है। इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाती है।
पेट के लिए
पेट को स्वस्थ रखने के लिए खाली पेट भिंडी का पानी पिएं। इसमें मौजूद फाइबर के गुण पेट से जुड़े रोग दूर रखते हैं।
डायबिटीज में
भिंडी के पानी के एंटी डायबिटिक गुण शरीर में इंसुलिन लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे खाली पेट लें।
इम्यूनिटी बढ़ाए
खाली पेट भिंडी का पानी पीने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। यह पानी विटामिन सी के गुणों से भरपूर होता है।
वजन कम करे
भिंडी का पानी मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में भी मदद करता है। इससे फैट बर्न होता है। वेट मैनेज करने के लिए इसका सेवन करें।
खाली पेट भिंडी का पानी पीने से ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें onlymyhealth.com