अश्वागंधा और घी मिलाकर खाने से क्या होता है?

By Deepak Kumar
22 Jul 2025, 10:00 IST

अश्वगंधा और देसी घी दोनों ही आयुर्वेदिक औषधियों से भरपूर होते हैं। इन्हें एक साथ मिलाकर खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। आइए आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी से जानते हैं इसके चमत्कारी फायदे।

ऊर्जा और शक्ति का स्रोत

अश्वगंधा और घी का सेवन रोजाना करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। यह शरीर को मजबूती और सहनशक्ति प्रदान करता है।

वात दोष का इलाज

यह मिश्रण शरीर में वात दोष को संतुलित करता है, जिससे जोड़ों के दर्द, कब्ज और अन्य वातजन्य रोगों से राहत मिलती है। यह पाचन में भी सुधार करता है।

तनाव और चिंता से राहत

अश्वगंधा और घी का सेवन मानसिक थकान, चिंता और तनाव को कम करने में सहायक है। यह दिमाग को शांत करता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।

नर्वस सिस्टम को आराम

यह संयोजन नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है, जिससे आप मानसिक रूप से स्थिर और शांत महसूस करते हैं। यह भावनात्मक संतुलन भी बनाए रखता है।

प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार

अश्वगंधा और घी का सेवन पुरुषों में स्पर्म काउंट और यौन इच्छा बढ़ाने में मदद करता है। यह इनफर्टिलिटी से निपटने में भी लाभकारी है।

मांसपेशियों और हड्डियों को ताकत

यह कॉम्बिनेशन मांसपेशियों, हड्डियों और शरीर के टिश्यू को पोषण देता है। इसका नियमित सेवन शरीर को मजबूत और सक्रिय बनाता है।

अश्वगंधा और घी कैसे खाएं?

1-2 चम्मच देसी घी में 8-10 ग्राम अश्वगंधा पाउडर मिलाएं। इसे चबा-चबाकर खाएं और ऊपर से गुनगुना दूध पी लें। दिन में 2 बार सेवन करें।

अश्वगंधा और घी का साथ एक प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय है जो शरीर, मन और आत्मा तीनों को शक्ति देता है। इसे दिनचर्या में शामिल कर सेहतमंद जीवन पाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com