पुरुषों में सेक्स की इच्छा कम होना आम है। तनाव, खराब खानपान और व्यस्त जीवनशैली इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। इससे रिश्तों पर भी असर पड़ता है। ऐसे में आइए ऑब्स्टट्रिशन कंसल्टेंट डॉ रशमी बनियान से जानते हैं लिबिडो बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
नेचुरल तरीके से लिबिडो बढ़ाएं
जीवनशैली में छोटे बदलाव और सही आहार से आप लिबिडो बढ़ा सकते हैं। ये तरीके सुरक्षित और असरदार होते हैं, बिना दवाइयों के साइड इफेक्ट के।
ब्रोकोली
ब्रोकोली में इंडोल-3-कार्बिनोल होता है जो पुरुषों में एस्ट्रोजन कम करता है। इससे सेक्स ड्राइव बेहतर होती है और कामेच्छा बढ़ती है।
काली रास्पबेरी
काली रास्पबेरी में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो कामेच्छा बढ़ाने और यौन सहनशक्ति सुधारने में मदद करते हैं।
एवोकैडो
एवोकैडो विटामिन बी6 और फोलिक एसिड से भरपूर है। यह हार्मोन उत्पादन बढ़ाकर सेक्स ड्राइव में सुधार करता है।
तरबूज
तरबूज में सिट्रूलीन होता है, जो आर्जिनिन में बदलकर ब्लड वेसेल्स को आराम देता है। यह सेक्स क्षमता बढ़ाने में मददगार है।
पाइन नट्स
पाइन नट्स प्राकृतिक रूप से आर्जिनिन से भरपूर होते हैं। यह नाइट्रिक ऑक्साइड बनाकर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है।
एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल
जैतून के तेल से रक्त संचार बेहतर होता है। यह स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ कामेच्छा बढ़ाने में भी मदद करता है।
स्वस्थ आहार और जीवनशैली से कामेच्छा की समस्या दूर करें। नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन भी जरूरी है। बेहतर सेक्स ड्राइव के लिए डाइट में करें ये चीजें शामिल। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com