हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने के लिए आयरन से भरपूर आहार लें, जैसे मछली, मीट, सोया और हरी पत्तेदार सब्जियां।
एक्सपर्ट की राय
इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
विटामिन-सी से भरपूर चीजें
विटामिन-सी का सेवन करें। यह आयरन को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है। संतरे, नींबू, कीवी और पपाया इसमें अच्छे स्रोत हैं।
सेब खाएं
रोजाना एक सेब खाएं। यह आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाते हैं।
बीटरूट और अनार
बीटरूट और अनार जैसे फल भी शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर संतुलित रखने में मदद करते हैं।
साबुत अनाज
शरीर में फोलेट की कमी न हो, इसके लिए पालक, साबुत अनाज और अंडे का सेवन करें। यह हीमोग्लोबिन के उत्पादन में मदद करता है।
एनीमिया का खतरा
फोलेट विटामिन-बी का महत्वपूर्ण स्रोत है। इसकी कमी से एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है।
सप्लीमेंट्स लेना
अगर आपकी डाइट से हीमोग्लोबिन की कमी पूरी नहीं हो पा रही, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स लेना फायदेमंद हो सकता है।
जांच कराएं
थकान और कमजोरी महसूस हो रही हो तो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर की जांच कराएं और उचित उपाय अपनाएं।
हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद भी आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com