भुने चने प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखते हैं। लेकिन इन्हें छिलके के साथ खाएं या छिलके के बिना? आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं इस सवाल का जवाब।
छिलके के साथ खाने के फायदे
छिलके में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
लंबे समय तक पेट भरा रहता है
छिलके सहित चने खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल में रहता है।
गैस और अपच की समस्या
कुछ लोगों को चने के छिलके पचाने में दिक्कत हो सकती है, जिससे पेट में गैस, भारीपन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
बिना छिलके के खाने के फायदे
बिना छिलके के चने पचने में आसान होते हैं और इन्हें खाने से शरीर को प्रोटीन और पोषक तत्व तेजी से मिलते हैं।
स्वाद और पसंद का मामला
कई लोग छिलके सहित चने खाना पसंद करते हैं क्योंकि इससे कुरकुरेपन और स्वाद का मजा आता है, जबकि कुछ लोग बिना छिलके के खाना पसंद करते हैं।
डायबिटीज और हृदय स्वास्थ्य
छिलके सहित चने खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हृदय रोगों का खतरा भी कम हो सकता है।
सही मात्रा में सेवन जरूरी है
ज्यादा मात्रा में चने खाने से पेट फूलने और गैस की समस्या हो सकती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करना चाहिए।
अगर आपकी पाचन शक्ति अच्छी है, तो छिलके सहित चने खाना फायदेमंद रहेगा, लेकिन गैस या अपच हो तो बिना छिलके खाना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com