अलसी के बीजों में प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कैल्शियम जैसे ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। मगर इन हेल्दी बीजों के सेवन का सही तरीका आपको पता होना चाहिए।
पोषक तत्वों से भरपूर
अलसी के बीजों में मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और फोलेट आदि ढेरों न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। यह बीज पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ कब्ज से छुटकारा दिलाते हैं।
बीजों को रोज खाना सही है?
इस मामले में आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा ने बताया कि अलसी के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में इन बीजों का सेवन रोज किया जा सकता है। आप नियमित रूप से 1-2 चम्मच अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं।
सही समय कौन सा है?
अलसी के बीजों का सेवन किसी भी वक्त किया जा सकता है, लेकिन सुबह खाली पेट अलसी के बीज खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके अलावा, रात को सोते समय भी इनका सेवन किया जा सकता है।
सेवन का सही तरीका
अलसी के बीजों को पीसकर खाना सबसे बेस्ट होता है। दरअसल, इन बीजों की ऊपरी भूरी परत को पचाना बहुत मुश्किल होता है। इसके लिए आंतों को ज्यादा काम करना पड़ता है। साथ ही शरीर बीजों के पोषक तत्वों को अब्सॉर्ब नहीं कर पाता है।
ये लोग न खाएं अलसी
अलसी के बीज खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे। इसके बावजूद ज्यादा मात्रा में अलसी का सेवन करने से बचना चाहिए। वहीं, पित्त प्रकृति के लोगों को अलसी नहीं खानी चाहिए।
किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोग अलसी के बीजों का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com