गुड़ में मिलावट कैसे पता करें?

By Deepak Kumar
01 Jun 2025, 13:00 IST

गुड़ (Jaggery) हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन बाजार में मिलने वाला गुड़ कई बार मिलावटी भी होता है। ऐसे में घर पर ही कुछ आसान तरीकों से आप यह जांच सकते हैं कि गुड़ शुद्ध है या नहीं।

एक्सपर्ट से जानें

मिलावटी गुड़ सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि इसमें केमिकल और रंग मिलाए जाते हैं। तो आइए मास्टर शेफ पंकज भदौरिया से जानते हैं मिलावटी गुड़ पहचाननें के तरीके।

रंग से पहचानें असली गुड़

गुड़ का रंग उसकी शुद्धता बताता है। अगर गुड़ सफेद, हल्का पीला या लाल दिखे, तो वह मिलावटी हो सकता है। असली गुड़ का रंग हल्का या गहरा भूरा होता है, जिसे देखकर पहचान संभव है।

पानी टेस्ट से करें जांच

एक कप पानी में गुड़ का छोटा टुकड़ा डालें। अगर टुकड़ा नीचे बैठ जाए, तो वह मिलावटी हो सकता है। शुद्ध गुड़ धीरे-धीरे पानी में घुल जाता है और कोई रंग नहीं छोड़ता।

स्वाद से पहचानें

शुद्ध गुड़ खाने पर हल्की मिठास और मिट्टी जैसी सुगंध आती है, लेकिन मिलावटी गुड़ बहुत मीठा और केमिकल जैसा स्वाद देता है। इसका स्वाद नकली लग सकता है।

हाथ से मसलकर देखें

गुड़ को हाथ में लेकर मसलें। अगर यह ज्यादा चिपचिपा लगे और हाथ में रंग छोड़ने लगे तो समझिए इसमें केमिकल या रंग मिलाया गया है।

पिघलाने की जांच

थोड़ा गुड़ गर्म करें। शुद्ध गुड़ गर्म करने पर साफ पिघलेगा, जबकि मिलावटी गुड़ में झाग बन सकते हैं और वह जलने की तरह बदबू देने लगता है।

मिलावटी गुड़ से खतरे

मिलावटी गुड़ का सेवन करने से स्किन एलर्जी, पेट की समस्या और लिवर डैमेज जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए गुड़ खरीदते समय उसे जरूर जांचें।

ऊपर बताए गए तरीकों से आप मिलावटी गुड़ की पहचान कर सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com