फूड पॉइजनिंग के बाद पेट कैसे ठीक करें?

By Lakshita Negi
11 Jun 2025, 11:30 IST

फूड पॉइजनिंग होने से शरीर और पेट दोनों में कमजोरी हो जाती है। कई बार बासी या खराब खाना खाने से यह दिक्कत हो सकती है। लेकिन कुछ चीजों से इसे सही किया जा सकता है। आइए जानें फूड पॉइजनिंग होने के बाद पेट को ठीक करने के उपाय।

लिक्विड चीजें खाएं

फूड पॉइजनिंग के बाद सबसे जरूरी है शरीर में पानी की कमी पूरी करना। इसके लिए नेचुरल पेय जैसे नारियल पानी, नींबू पानी और ओआरएस पीना फायदेमंद होता है।

हल्का और सादा खाना

तला भुना या मसालेदार खाना खाने से परहेज करें। डाइट में खिचड़ी, दाल का पानी और उबले चावल जैसी हल्की चीजों को खाने से पेट को आराम मिलता है।

दही से राहत

दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों में मौजूद बनाते हैं। एक कटोरी सादा दही खाने से डाइजेशन सही करने में मदद मिलती है।

अजवाइन पानी पिएं

अजवाइन को उबालकर उसका पानी पीने से पेट की ऐंठन, गैस और दर्द में राहत मिलती है। इससे पेट शांत और हल्का रहता है।

आराम करना जरूरी

शरीर को आराम देना बहुत जरूरी होता है। फूड पॉइजनिंग के बाद ज्यादा चलने फिरने से बचें और पर्याप्त नींद लें। इससे शरीर जल्दी ठीक होता है।

साफ-सफाई का ध्यान रखें

फूड पॉइजनिंगपर अपनी साफ सफाई का ध्यान दें, बार बार हाथ धोएं, साफ पानी पिएं और साफ बर्तन में खाना खाए। इससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है और आप सेफ व हेल्दी रहेंगे।

धीरे-धीरे नॉर्मल डाइट पर आएं

शरीर के थोड़ा ठीक होने के बाद धीरे-धीरे अपनी डाइट को नॉर्मल करना शुरु करें। एकदम से हैवी डाइट लेने से पेट पर जोर पड़ सकता है और दिक्कत दोबारा हो सकती है।

अगर आपके पेट में दर्द, उल्टी या दस्त ज्यादा लंबे टाइम तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com