खराब लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोगों को आंतों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके कारण लोगों को कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें इससे राहत के लिए क्या करें -
एक्सपर्ट की राय
डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, 'आंतों में गंदगी के जमा होने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इससे राहत के लिए आप कुछ हेल्दी आदतों को अपना सकते हैं।'
गर्म पानी और नींबू
आप सुबह के समय हल्के गर्म पानी में नींबू डालकर पी सकते हैं। इससे गंदगी को बाहर निकालने और बाउल मूवमेंट को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
फल और सब्जियां खाएं
आंतों की गंदगी को साफ करने के लिए आप अपनी डाइट में गाजर, टमाटर, चुकंदर और संतरे जैसे फाइबर युक्त फलों और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।
प्रोबायोटिक्स से युक्त आहार लें
प्रोबायोटिक्स फूड्स गट यानी आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आंतों की गंदगी को साफ करने के लिए आप अपनी डाइट में दही और फर्मेंटेड फूड्स को खा सकते हैं। इससे गंदगी को साफ करने में भी मदद मिलती है।
हर्बल टी पिएं
आंतों की गंदगी को साफ करने और पाचन में सुधार करने के लिए आप पुदीना, तुलसी और अदरक की हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।
मुनक्का खाएं
आंतों की गंदगी को साफ करने और कब्ज की समस्या से राहत के लिए आप सुबह के समय रातभर भिगोएं हुए 3-4 मुनक्कों को खा सकते हैं। इनमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो बाउल मूवमेंट को बढ़ाता है।
पर्याप्त पानी पिएं
आंतों की गंदगी और पेट को साफ करने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और शरीर की गंदगी बाहर निकलती है।
आंतों को साफ करने के लिए आप लेख में बताए गए उपायों को अपना सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com