शहद असली है या नकली:ऐसे करें पहचान

By Shilpy Arya
24 Sep 2024, 13:00 IST

स्वस्थ रहने के लिए आपको पूरी तरह से शुद्ध चीजों का सेवन करना चाहिए। आज के समय में लगभग हर खाने के चीजों में मिलावट देखने को मिल जाती है। इस लेख में हम बात कर रहे हैं शहद के बारे में-

वैसे तो, शहद हर प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, फायदा पहुंचाने के लिए उसकी शुद्धता बहुत जरूरी है। इस स्टोरी में विस्तार से जानें असली और नकली शहद की पहचान कैसे करें-

ब्रेड से जांचें

असली शहद की जांच आप इसे ब्रेड स्लाइस में लगाकर भी कर सकते हैं। इसे जैम की तरह लगाएं। अगर यह बहने लगे तो समझ जाएं इसमें पानी के साथ चीनी या गुड़ की मिलावट की गई है।

पतला होता है नकली शहद

शहद असली है या नकली, इसे पहचानने का बेहद आसान तरीका यह है कि आप उसे चम्मच में लेकर देखें। अगर वह पतला है और चम्मच से आसानी से गिर सकता है, तो वह नकली है क्योंकि असली शहद बेहद गाढ़ा होता है।

अंगूठे से देखे

अपने अंगूठे के बीज में 1 बूंद शहद को रखकर देखें। इसे हल्का रब करके खींचे। अगर इसमें आसानी से तार बनता है, तो समझ जाए यह चाशनी हो सकता है। असली शहद से तार मोटा बनता है। साथ ही इसे बनाने के हल्की ताकत भी लगेगी।

पानी से जांचें

शहद की शुद्धता की पहचान आप इसे गर्म पानी में डालकर कर सकते हैं। असली शहद गाढ़ा होने की वजह से पानी में नीचे बैठ जाएगा जबकि नकली शहद पानी में घुल जाएगा।

जलाकर देखें

शहद असली है या नकली, इसकी पहचान करने के लिए उसे जलाकर देखा जा सकते हैं। दरअसल, कॉटन बॉल लेकर इसमें शहद लगाएं और इसे जलाने की कोशिश करें। असली शहद में तुरंत आग पकड़ लेगी। वहीं, नकली शहद जल्दी नहीं जलेगा।

इन सभी तरीकों से असली और नकली शहद की पहचान करें। शुद्ध खाएं और स्वस्थ रहें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com