गर्मी के मौसम में हमेशा कुछ ऐसा खाने का मन करता है जिससे बॉडी को ठंडक मिल सके। लेख में जानें ऐसी ही कुढ चीजों के बारे में-
पानी पिएं
सबसे पहले तो गर्मी और शरीर में होने वाली पानी की कमी से बचने के लिए आपको अच्छी मात्रा में पानी पीना चाहिए। कोशिश करें घड़े का पानी पिएं।
लस्सी
गर्मियों में लस्सी पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की मात्रा होती है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाती है।
जूस
गर्मियों के मौसम में आपको मौसमी फलों का जूस पीना चाहिए। इससे पेट की गर्मी शांत होती है। साथ ही, पानी की कमी भी नहीं होती।
खीरा
खीरा और ककड़ी आदि का सेवन करने से पेट की गर्मी को शांत करने में मदद मिलती है। इससे पानी की कमी भी पूरी होती है।
नारियल पानी
शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए आप नारियल पानी का सेवन करें। इससे इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं, जो शरीर को फुर्तीला और ठंडा रखते हैं।
छाछ
बॉडी को एंस्टेंट एनर्जी देने के लिए छाछ का सेवन करें। इससे पेट को ठंडक मिलती है और वह स्वस्थ रहता है।
गर्मी में ठंडक के लिए इन सभी चीजों को सेवन करें। साथ ही, कम से कम धूप में निकलें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com