रात में कितना पानी पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

By Aditya Bharat
08 Mar 2025, 17:00 IST

पानी हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी तत्व है। यह शरीर के कई जरूरी कार्यों में मदद करता है, जैसे जोड़ों को चिकनाई देना और शरीर का तापमान कंट्रोल करना। लेकिन रात में कितना पानी पीना चाहिए, कभी सोचा आपने? आइए डॉक्टर दलजीत कौर से जानते हैं इसका जवाब।

पानी पीने के फायदे

शरीर का 60% हिस्सा पानी से बना होता है। पानी पिए बिना शरीर के टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते और मेटाबोलिज्म प्रभावित हो सकता है।

रात में पानी पीने की जरूरत

रात को सोने से पहले पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह पाचन में मदद करता है और खाने को अच्छे से पचने में मदद करता है।

लेकिन कितना पानी सही है?

हालांकि, रात को ज्यादा पानी पीने से नींद में खलल पड़ सकता है। सोने से कम से कम दो घंटे पहले पानी पीने की सलाह दी जाती है।

पानी कम पीने से समस्याएं

जो लोग कम पानी पीते हैं, उनका शरीर ठीक से डिटॉक्स नहीं हो पाता। इससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

मरीजों के लिए चेतावनी

दिल की बीमारी और डायबिटीज के मरीजों को रात में ज्यादा पानी पीने से दिक्कत हो सकती है। इससे उन्हें बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है, जो नींद को प्रभावित करता है।

रात में पानी पीने के सही तरीके

रात में ज्यादा पानी नहीं, बल्कि नींबू पानी या हर्बल टी जैसे तरल पदार्थ लें। इससे आपकी नींद पर असर नहीं पड़ेगा।

रात को पानी पीने के फायदे

खाने के बाद एक या दो गिलास पानी से शरीर को नेचुरल क्लीनिंग का फायदा मिलता है। यह पाचन में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है।

अगर सर्दी या फ्लू जैसी समस्या हो, तो सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी पीने से आराम मिल सकता है। यह नींद में भी मदद करता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com