शरीर को स्वस्थ और एक्टिव रखने के लिए पानी बहुत जरूरी होता है। सोने के बाद शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसे पूरा करने के लिए सुबह पानी पीना फायदेमंद होता है। लेकिन सुबह उठकर कितनी मात्रा में पानी पीना चाहिए? आइए आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय से इसी सवाल का जावब जानते हैं।
शरीर में पानी की कमी
अगर शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिलता, तो डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, थकान, कब्ज और स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक पानी की कमी से किडनी स्टोन और हाई ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।
सुबह पानी पीने के फायदे
सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, त्वचा में निखार आता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
एक बार में कितना पानी पिएं?
खाली पेट 2 गिलास पानी पीना सबसे अच्छा माना जाता है। 2 से 3 गिलास से ज्यादा पानी पीने से उल्टा नुकसान हो सकता है और शरीर पर दबाव पड़ सकता है।
ठंडा या गुनगुना पानी?
गुनगुना पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को सुधारता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि यह पेट के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
एक बार में ज्यादा न पिएं
अगर कोई एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीता है, तो वह वॉटर टॉक्सिसिटी का शिकार हो सकता है। इससे ब्लड में सोडियम लेवल कम हो सकता है, जिससे सिरदर्द, मतली और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
गुनगुना पानी पीने के फायदे
अगर किसी को गैस, कब्ज या अपच की समस्या है, तो गुनगुना पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन को बेहतर बनाता है।
पानी पीने का सही तरीका क्या है?
सुबह उठकर धीरे-धीरे पानी पिएं, एकदम से ज्यादा पानी न पीएं। बैठकर पानी पीने से शरीर को ज्यादा लाभ मिलता है।
अगर आप हर दिन सही तरीके से सुबह पानी पीते हैं, तो आपका शरीर स्वस्थ रहेगा, बीमारियों का खतरा कम होगा और दिनभर ताजगी महसूस होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com