पानी पीने से फायदे होते हैं इस बारे में हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैंं। लेकिन एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए इस बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होगी। पानी पीने की क्वांटिटी दिनभर की एक्टिविटी और काम पर भी डिपेंड करता है। आइए डॉक्टर दीक्षा से जानें एक दिन में कितना पानी पिया जाना चाहिए।
यूरिन से जानें शरीर में पानी की जरूरत
आपको कितने पानी की जरूरत है, यह जानने का सबसे आसान तरीका है यूरिन का कलर। अगर आपकी यूरिन पीली और बदबूदार है, तो इसका मतलब है कि शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत है।
यूरिन का कलर देता है ये संकेत
डॉक्टर के हिसाब से अगर यूरिन बिलकुल हल्का रंग का हो, बिना किसी गंध के तो पानी ज्यादा नहीं चाहिए। लेकिन अगर यूरिन का रंग डार्क येलो या गंदा है, तो यह शरीर में पानी की कमी का साइन है।
पानी पीने के फायदे
रोजाना पानी सही मात्रा में पीने से शरीर हाइड्रेट होता है और कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है। पानी से ऑर्गन सही से काम करते हैं और स्किन हेल्दी रहती है। पानी से डाइजेशन भी अच्छा होता है।
ज्यादा पानी पीने के नुकसान
बहुत ज्यादा पानी पीने से भी शरीर को कई सारे नुकसान हो सकते हैं। इससे शरीर में ब्लोटिंग और सूजन की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा पानी ज्यादा पीने से वॉटर इंटॉक्सीकेशन और पोलि यूरिया जैसी दिक्कत भी हो सकती है।
पानी से हाइपोनेट्रेमिया
ज्यादा पानी पीने से हाइपोनेट्रेमिया भी हो सकता है। यह एक बीमारी है जिसमें शरीर में सोडियम लेवल कम हो जाता है। यह एक गंभीर बीमारी है, जिससे आपकी जान को भी खतरा हो सकता है।
शरीर के लिए कितना पानी सही है?
किसी भी व्यक्ति को अपनी हेल्थ, फिजिकल एक्टिविटी और मौसम के हिसाब से पानी पीना चाहिए। शरीर की जरूरत के हिसाब से पानी पिया जाए, तो यह आपको स्वस्थ बनाए रखेगा।
अपनी हेल्थ के हिसाब से पानी पिएं, सही टाइम और मात्रा में पानी पीने से शरीर हमेशा फिट और हेल्दी रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.