एक दिन में कितना दूध पीना सही है?

By Aditya Bharat
28 Apr 2025, 14:30 IST

दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और पोटैशियम भरपूर होते हैं, जो शरीर को मजबूत और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए? आइए डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी से जानते हैं इसका जवाब।

दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व

दूध में विटामिन बी12, विटामिन डी, कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

रोजाना कितना दूध पीना चाहिए?

एक स्वस्थ वयस्क को रोजाना 1 से 2 गिलास दूध पीना चाहिए। जरूरत से ज्यादा दूध पीना पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है और दिक्कतें बढ़ा सकता है।

बच्चों के लिए दूध की मात्रा

3 साल तक के बच्चों को रोजाना 300-500 मिलीलीटर दूध देना चाहिए। 4 से 10 साल के बच्चों के लिए 400-600 मिलीलीटर दूध सही माना जाता है।

किशोरों के लिए दूध की मात्रा

11 से 18 साल के किशोरों को रोजाना 500-700 मिलीलीटर दूध का सेवन करना चाहिए। यह उनकी हड्डियों और शरीर के विकास के लिए बेहद फायदेमंद है।

जरूरत से ज्यादा दूध पीने के नुकसान

बहुत ज्यादा दूध पीने से पेट में गैस, एसिडिटी, अपच, ब्लोटिंग और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पाचन तंत्र पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

लैक्टोज से होने वाली समस्याएं

दूध में लैक्टोज पाया जाता है, जिसकी अधिकता से पेट खराब हो सकता है। लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोगों को डॉक्टर से सलाह लेकर ही दूध का सेवन करना चाहिए।

दूध से हॉर्मोनल असंतुलन का खतरा

जरूरत से ज्यादा दूध पीने से शरीर में सूजन और हॉर्मोन असंतुलन की समस्या हो सकती है। यह वजन बढ़ने और दूसरी बीमारियों की वजह बन सकता है।

हर दिन सही मात्रा में दूध का सेवन आपकी सेहत को बेहतरीन बनाए रखता है। संतुलित डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल के साथ दूध को अपनी आदत बनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com