1 दिन में कितना पनीर खाएं?

By Priyanka Sharma
31 Oct 2024, 14:00 IST

पनीर में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानें 1 दिन में कितना पनीर खाएं?

एक्सपर्ट की राय

होली फैमिली हॉस्पिटल, दिल्ली की डाइटीश‍ियन सना गिल के अनुसार, 1 दिन में 90-100 ग्राम तक पनीर खाना फायदेमंद है। इससे अधिक पनीर का सेवन करने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

पाचन से जुड़ी समस्या

पनीर का अधिक सेवन करने से लोगों को गैस, अपच, पेट में दर्द, पेट में ऐंठन और डायरिया जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसके अधिक सेवन से बचें।

कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्या

पनीर में भरपूर मात्रा में फैट होता है। पनीर ज्यादा खाने से और एक्सरसाइज न करने से लोगों को कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

किडनी स्टोन की समस्या

कई बार एक्सरसाइज के बाद लोग प्रोटीन के लिए कच्चा पनीर खाते हैं। इसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से लोगों को किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

पनीर में अधिक मात्रा में सोडियम होता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है, जो हार्ट के लिए भी नुकसानदायक है।

लैक्टोज इंटॉलरेंस

कई बार लोग कच्चा पनीर खा लेते हैं। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या हो सकती है। इससे पेट की समस्याओं को बढ़ावा मिलता है।

एलर्जी

पनीर का सेवन सीमित मात्रा में करना फायदेमंद है। अधिक पनीर खाने से लोगों को एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।

1 दिन में 100 ग्राम पनीर से अधिक सेवन न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com