फिट रहने के लिए रात में कितनी रोटी खानी चाहिए?

By Harsha Singh
13 Jun 2024, 19:20 IST

रात में हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है। इसके बाद भी कई लोग डिनर में रोटी खाते हैं, क्योंकि उनका पेट नहीं भरता है। अगर आप भी रात में रोटी खाते हैं, तो आइए जानते हैं कि कितनी रोटी खाना अच्छा होता है?

कितनी रोटी खानी चाहिए?

रोटी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में महिलाओं को रात में 2 रोटी और पुरुषों को 3 रोटी से ज्यादा नहीं खानी चाहिए। इसके बाद वॉक जरूर करें।

वजन बढ़ा सकती है रोटी

रात में रोटी खाने से वजन बढ़ सकता है। इसमें 71 कैलोरी होती है। अगर आप ज्यादा रोटियां खाते हैं, तो वजन बढ़ता है। रात में रोटी को पचाना मुश्किल हो जाता है।

शुगर लेवल बढ़ेगा

रात में रोटी खाने से शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। इससे डायबिटीज और पीसीओडी की समस्या का सामना कर रहे लोगों के लिए परेशानी होती है। दरअसल, रोटी खून में शुगर स्पाइक करती है।

नींद खराब होती है

रात में रोटी खाने से इसे पचाने में परेशानी होती है। ऐसे में ब्रेन एक्टिव रहता है और इंसान को सुकून भरी नींद नहीं आती है।

पेट से जुड़ी समस्याएं

अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो रात को रोटी न खाएं। इससे एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं बढ़ सकती है।

रोटी खाने के बाद आराम न करें

अगर आप खुद को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं, तो रोटी खाने के बाद आराम न करें। इससे शरीर को ऊपर बताई सभी समस्याएं हो सकती हैं।

रात में रोटी खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमा0म जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com