सर्दी के मौसम में मूंगफली खाना तो सभीको बहुत पसंद होता है। लेकिन, इसका अधिक सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।
इस लेख में डाइटिशियन सना गिल (होली फैमिली हॉस्पिटल, दिल्ली) से विस्तार से जानें, आपको सर्दियों में कितनी मूंगफली खानी चाहिए?
सर्दियों में कितनी मूंगफली खानी चाहिए?
सर्दियों में एक हेल्दी व्यक्ति एक दिन में 20-25 ग्राम यानी कि 1 मुट्ठी मूंगफली का सेवन रोजाना कर सकता है।
एनर्जी दे
बॉडी को एनर्जी देने के लिए सर्दियों में मूंगफली का सेवन करें। इसमें मौजूद मोनोसैचुरेटेड और पॉलीसैचुरेटेड फैट ऊर्जा प्रदान करते हैं।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाए
मूंगफली खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है। यह प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स होती हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
जिंक, विटामिन-बी6 और ई से भरपूर मूंगफली खाने से शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे आप जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।
पाचन सुधारे
कब्ज और अपच जैसी समस्या से निजात पाने के लिए आपको रोजाना मूंगफली खानी चाहिए। यह फाइबर से भरपूर होती हैं, जो पाचन दुरुस्त रखती हैं।
सर्दियों में मूंगफली खाने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com