1 दिन में कितने छुहारे खाने चाहिए?

By Shilpy Arya
29 Oct 2024, 16:30 IST

प्रोटीन, कैल्शियम, एनर्जी, आयरन, कार्ब्स, फाइबर, शुगर और फैट के गुणों से भरपूर छुहारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन, इनका अधिक सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।

तो चलिए आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं, 1 दिन में कितने छुहारे खाने चाहिए?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट कहते हैं कि सीमित मात्रा में छुहारे खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह बॉडी की थकान और कमजोरी दूर करता है।

1 दिन में कितने छुहारे खाने चाहिए?

छुहारे की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इनका अधिक सेवन नुकसान कर सकता है। आपको 1 दिन में सिर्फ 3 से 4 छुहारे खाने चाहिए।

क्या रोज छुहारे खाने चाहिए?

जी हां, आप रोजाना छुहारे खा सकते हैं। इससे पेट को स्वस्थ रखने में सहायता होती है। लेकिन, इन्हें गर्मियों में अधिक न खाएं।

छुहारे का सेवन कैसे करें?

छुहारे का सेवन आप दूध, शहद या पानी में भिगोकर कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी खीर, हलवा या इन्हें सीधे तौर पर भी खा सकते हैं।

एनीमिया से बचाव

एनीमिया रोग से खुद का बचाव करने के लिए आप रोजाना छुहारे भिगोकर खाएं। इसमें मौजूद आयरन के गुण बेहद फायदमंद होते हैं।

एनर्जी दे

शरीर की सुस्ती, थकान और कमजोरी दूर करने के लिए आप खाली पेट छुहारे खाना शुरू करें। यह कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स हैं।

1 दिन में 3 से 4 छुहारे खाना पूरी तपह से सेफ है। लेकिन, डायबिटीज पेशेंट इनके सेवन से पहले एक्सपर्ट की राय लें। खानपान से जुड़ी जनकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com