काजू खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन, इनका अधिक सेवन नुसानदायक भी हो सकता है। इस लेख में विस्तार से जानें रोज कितने काजू खाने चाहिए-
काजू के पोषक तत्व
काजू में कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल के गुण मौजूद होते हैं।
काजू की तासीर कैसी होती है?
काजू की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से परहेज करना चाहिए।
रोज कितने काजू खा सकते हैं?
ज्यादा काजू का सेवन करने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। आप 1 दिन में सिर्फ 4 से 5 काजू खा सकते हैं।
इन चीजों के साथ न खाएं काजू
काजू का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन, कुछ चीजों के साथ इन्हें नहीं खाना चाहिए। जिनमें शराब या गर्म तासीर वाली चीजें शामिल हैं।
पाचन ठीक करे
सीमित मात्रा में काजू का सेवन करने से आपको भरपूर फाइबर मिलका है। इससे पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं और पाचन दुरुस्त होता है।
मजबूत हड्डियां
रोज सीमित मात्रा में काजू खाने से आपकी बोन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद में मदद मिलती है। यह कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स होते हैं।
नुकसान
काजू का ज्यादा सेवन करने से पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। साथ ही, हाई बीपी, किडनी प्रॉब्लम और मोटापा भी आपको शिकार बना सकते हैं।
सीमित मात्रा में काजू खाना फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com