1 दिन में कितनी गाजर खानी चाहिए? ज्यादा खाने से हो सकते हैं नुकसान

By Himadri Singh Hada
18 Dec 2024, 14:00 IST

सर्दियों में आसानी से मिलने वाली गाजर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसे कई चीजों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जैसे- गाजर का हलवा, गाजर का केक, गाजर जूस, और गाजर सलाद में।

एक्सपर्ट की राय

न्यूट्री डाइट क्लीनिक की डायटीशियन प्रीती श्रीवास्तव का कहना है कि किसी भी चीज का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा खाए जाने पर गाजर भी सेहत पर विपरीत असर डाल सकती है।

पोषक तत्वों से भरपूर

गाजर में विटामिन-ए, बी, के, जिंक, आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। हालांकि, अगर आप गाजर का ज्यादा सेवन करते हैं, तो यह शरीर के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है।

कितनी खाएं?

डायटीशियन के मुताबिक, एक दिन में 6 से 8 गाजर खाई जा सकती हैं। लेकिन, इसे रोजाना नहीं खाना चाहिए। सप्ताह में 2-3 दिन खा सकते हैं।

स्किन प्रॉब्लम

गाजर में बीटा कैरोटीन होता है। इसका ज्यादा सेवन करने से स्किन में पीलापन आ सकता है, जो कैरोटीनमिया नामक समस्या का कारण बन सकता है।

पेट की समस्या

गाजर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। ज्यादा फाइबर का सेवन कब्ज, गैस और आंत से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकता है। इससे पेट में परेशानी हो सकती है।

नींद न आना

अगर आप ज्यादा मात्रा में गाजर का सेवन करते हैं, तो यह आपके पेट में जलन पैदा कर सकता है। इससे रात में पर्याप्त नींद लेने में दिक्कत हो सकती है।

उल्टी की दिक्कत

गर्भवती महिलाओं को आयरन की कमी में होने पर गाजर खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, ज्यादा गाजर खाने से उल्टी और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

बार-बार पेशाब

आना गाजर में पानी की भरपूर मात्रा होती है। अगर आप बहुत ज्यादा गाजर खाते हैं, तो आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।

कुछ लोगों को गाजर खाने से एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन न करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com