उम्र बढ़ने के साथ ही आपको हड्डियों से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में आपको हड्डियों से जुड़े रोग होने का जोखिम अधिक रहता है। स्टोरी में जानिए हड्डियों को मजबूत बनाने वाले कुछ फूड्स-
मशरूम
मशरूम में एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन डी के गुण होते हैं। मशरूम को डाइट में शामिल करने से हड्डियों को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है।
सोयाबीन
सोयाबीन में विटामिन बी, डी और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। टोफू, सोया मिल्क और सोया चंक्स आदि का सेवन करें। इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी।
डेयरी प्रोडक्ट्स
प्रोटीन और कैल्शियम के गुणो से भरपूर होने के कारण डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
अंडे
अंडे में विटामिन डी और कैल्शियम के गुण मौजूद होते हैं। यह बोन हेल्थ के लिए गुणकारी होता है। साथ ही इसमें गुड फैट भी पाया जाता है।
सेब
सेब में कैल्शियम और विटामिन सी भरपूर होता है। यह बॉडी में कोलेजन को बढ़ावा देता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सेब खाएं।
60 की उम्र में भी बोन्स को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए ये फूड्स खाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com