जमकर पकवान खाने से पेट हुआ खराब? पिएं ये ड्रिंक्स

By Harsha Singh
02 Nov 2024, 07:00 IST

दिवाली का त्योहार दीपों के साथ-साथ टेस्टी मिठाइयों और पकवानों के लिए भी मशहूर है। अब दिवाली पर मुंह मीठा नहीं किया, तो क्या किया? हालांकि, कई हेल्थ कॉन्शियस लोग मिठाई और पकवान खाने से बचते नजर आते हैं।  

ज्यादा पकवान खाने से क्या होता है?

वहीं, दिवाली पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो पेट नहीं मन भरकर मिठाइयां और पकवान खाते हैं। अगर आपने भी पेट पूजा में किसी तरह का परहेज नहीं किया है, तो पेट खराब होने की समस्या हो सकती है। इससे बचाव के लिए आप घर पर ही कुछ ड्रिंक्स पी सकते हैं।

सौंफ की चाय का सेवन करें

अगर आपका पेट खराब हो गया है, तो आप सौंफ की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सौंफ की चाय पेट से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकती है।

नारियल पानी का सेवन करें

नारियल पानी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। अगर आपका पेट खराब है, तो नारियल पानी पी सकते हैं। नारियल पानी डायरिया या दस्त जैसी समस्याओं से बचाता है।  

दही का सेवन करें

दही इंटेस्टाइन को स्वस्थ रखता है। ऐसे में आप दही में जीरा पाउडर और काला नमक मिला सकते हैं। दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो पेट दर्द की समस्या में राहत दिलाते हैं।  

संतरे के जूस का सेवन करें

संतरे का जूस विटामिन-सी और फाइबर से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से पाचन-तंत्र ठीक होता है। ऐसे में आप डायरिया या दस्त से जल्दी रिकवरी कर सकते हैं।

लेमन टी का सेवन करें

लेमन टी पीने से पेट खराब और अपच की समस्या हो सकती है। लेमन टी वजन घटाने में मदद करता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए नींबू का रस, तुलसी के पत्ते और अजवाइन का इस्तेमाल करना है।

इन ड्रिंक्स से पेट की समस्याओं से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com