हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम का सही मात्रा में होना जरूरी है। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो कुछ खास फूड्स से आप कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।
बादाम
बादाम कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसे भिगोकर खाने से यह और भी फायदेमंद होता है।
रागी
रागी में कैल्शियम और आयरन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं और पाचन को भी सुधारते हैं।
अंकुरित मूंग
अंकुरित मूंग का सेवन इम्यूनिटी को बढ़ाता है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी एक बेहतरीन स्रोत है।
आंवला
आंवला में कैल्शियम, आयरन और ओमेगा 3 जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करते हैं और मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं।
अंजीर
अंजीर में कैल्शियम के साथ-साथ फाइबर और प्रोटीन भी भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने के अलावा पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखते हैं।
हड्डियां होंगी मजबूत
बादाम और रागी जैसे फूड्स को नियमित रूप से डाइट में शामिल करने से न केवल हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि शरीर का दर्द भी कम हो सकता है।
मांसपेशियों का विकास
अंकुरित मूंग खाने से मांसपेशियों का विकास होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।
शरीर के लिए फायदेमंद
हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए अंजीर और आंवला जैसे प्राकृतिक फूड्स का सेवन करें। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
वेजिटेरियन होने के बावजूद कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए इन फूड्स का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com