अखरोट खाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन करने का सही तरीका

By Himadri Singh Hada
29 Dec 2024, 20:03 IST

पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट का रोजाना सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं। यह मस्तिष्क के विकास और याददाश्त को तेज करने में भी मदद करता है।

एक्सपर्ट की राय

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. चैतली राठौड़ (BAMS Ayurveda) की मानें, तो अखरोट कई बीमारियों के इलाज में मदद कर सकते हैं। इसे आप कई तरह से डाइट में शामिल भी कर सकते हैं।

अखरोट के फायदे

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन-बी, ई जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

गंभीर बीमारियों से बचाव

अखरोट हेल्दी फैट्स का पावरहाउस होता है, जो शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। यह हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, मानसिक रोगों और कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

डायबिटीज में ऐसे करें सेवन

डायबिटीज के मरीज भुने हुए अखरोट और 1 चम्मच मेथी दाना रोज सुबह नाश्ते से पहले खाएं। यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल प्रभाव प्रदान करेगा।

शारीरिक शक्ति बढ़ना

शारीरिक शक्ति बढ़ाने के लिए भुने हुए अखरोट का नियमित सेवन करें। यह दुर्बलता और मांसपेशियों की कमजोरी से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होता है और ताकत बढ़ाता है।

स्पर्म मोर्टेलिटी रेट में सुधार

स्पर्म की मोर्टेलिटी और मोबिलिटी सुधारने के लिए अखरोट को A2 गाय के घी में भूनकर खजूर के साथ मिलाकर खाएं। इससे शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता में सुधार होगा।

मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

अखरोट में मौजूद पोषक तत्व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। इससे मानसिक समस्याओं और तनाव को कम करने में मदद मिलती है।

कितने अखरोट खाने चाहिए?

यह आपकी हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है कि रोजाना कितनी अखरोट खाना फायदेमंद है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट के अनुसार, रोजाना 30 से 60 ग्राम अखरोट खा सकते हैं।

रिफाइंड शुगर से बचें

आप मिठाइयों के साथ अखरोट खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि मिठाइयों में रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल न करें। डायबिटीज के मरीजों को रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

अगर आपको किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या है, तो अखरोट का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, ताकि आपको सही दिशा में मदद मिल सके। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com