सर्दियों में रोजाना शकरकंद खाने से क्या होता है?

By Aditya Bharat
28 Nov 2024, 06:00 IST

सर्दियों में आसानी से शकरकंद मिल जाता है। यह स्वाद में मीठा तो होता ही है इसी के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

शरीर को मिलती है ताकत

शकरकंद में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो कि मांसपेशियों और दिल के लिए काफी अच्छा होता है। इसका सेवन आप रोजाना कर सकते हैं।

त्वचा और आंखों के लिए बेहतरीन

इसमें बीटा कैरोटीन को साथ विटामिन ए मौजूद होते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। इसी के साथ ये स्किन को भी चमकदार बनाते हैं।

सर्दी-जुकाम से बचाव

शकरकंद में विटामिन सी मौजूद होता है जो सर्दियों में इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। अगर आप इसे रोजाना खाते हैं तो सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां दूर रहती हैं।

वजन घटाने में मददगार

कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर शकरकंद पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

डायबिटीज के लिए बेस्ट है

शकरकंद में शुगर और स्टार्च की मात्रा कम होती है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसे रोटी और चावल की जगह खाया जा सकता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पाचन तंत्र को बेहतर रखता है और इसी के साथ कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर रहती हैं। इसे आप उबाल कर, नमक या चाट मसाला के साथ खा सकते हैं।

सर्दी में शरीर को गर्म रखता है

अगर आप इसे रोजाना खाते हैं तो शरीर अंदर से गर्म रहेगा, जिससे ठंड के मौसम में काफ राहत मिलती है। षकरकंद को अपनी डेरी रूटीन में जरूर शामिल करें।

शकरकंद को सर्दियों भर खाएं और स्वस्थ रहें लेकिन अगर आपको स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com