देवउठनी एकादशी की पूजा इस साल 12 नवंबर को मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में इस दिन से शादी जैसे मंगल काम शुरू हो जाते हैं। इस पूजा में गन्ना बहुत अहम भूमिका निभाता है।
गन्ने से होती है पूजा
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए गन्ने की मदद से ही मंडप सजाया जाता है। इसी दिन से किसान गन्नों की फसल काटना शुरू करते हैं। ऐसे में आज हम आपको गन्ने खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे-
पोषक-तत्वों से भरपूर
गन्ने में ढेरों पोषक-तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-बी1, राइबोफ्लेविन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।
एनर्जी बूस्ट होती हैं
गन्ना में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और जिंक पाए जाते हैं। ये दोनों ही पोषक-तत्व शरीर में एनर्जी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इससे आप दिनभर एक्टिव रह सकते हैं।
इम्यूनिटी मजबूत होती है
गन्ने में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इससे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। गन्ने के सेवन से आप खुद को कई मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से बचा सकते हैं।
पाचन-तंत्र को होगा फायदा
गन्ना में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे मेटाबोलिक रेट बढ़ता है। ऐसे में वजन घटाना आसान हो जाता है और पाचन-तंत्र को भी कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।
ड्राई स्किन से छुटकारा
ड्राई स्किन की समस्या से बचने के लिए आप गन्ने का सेवन कर सकते हैं। इसमें पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। ये दोनों ही शरीर और स्किन को हाइड्रेट रखते हैं। ऐसे में आपकी स्किन ड्राई नहीं रहती है।
गन्ना खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com