सेहत के लिए वरदान है लाल पालक

By Shilpy Arya
25 Nov 2024, 14:00 IST

पालक एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। लेकिन, क्या आपने कभी लाल पालक खाई है? अगर नहीं, तो पढ़े हमारा यह लेख और जानें लाल पालक खाने के फायदे-

लाल पालक के पोषक तत्व

लाल पालक में कई जरूरी पोषत तत्व मौजूद होते हैं। जिनमें कैल्शियम, फाइबर, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ ही विटामिन सी, ई और के आदि गुण शामिल हैं।

पाचन सुधारे

आप अपना पाचन ठीक रखने के लिए भी लाल पालक का सेवन कर सकते हैं। लाल पालक फाइबर से भरपूर होती है, जो पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर करती है।

मजबूत हड्डियां

बोन हेल्थ को बेहतर करने के लिए आप लाल पालक खाएं। इसमें मौजूद विटामिन के और कैल्शियम के गुण बोन हेल्थ बेहतर करते हैं।

खून की कमी दूर करे

जिन लोगों को खून की कमी की दिक्कत रहती है, वे लोग लाल पालक खाना शुरू करें। इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और एनीमिया का जोखिम कम करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर की रोदों से लड़ने की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए आपको लाल पालक को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है।

स्वस्थ आंखों के लिए

अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप विटामिन ए से भरपूर लाल पालक खाएं। इससे आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है और रोशनी भी बढ़ती है।

लाल पालक खाने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com